Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Despite server slowdown, Fatehpur ranks 27th in the state in self-calculation

Fatehpur News: सर्वर की सुस्ती के बावजूद स्व-गणना में फतेहपुर प्रदेश में 27वें पायदान पर

Fri, 20 Nov 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Despite server slowdown, Fatehpur ranks 27th in the state in self-calculation
फतेहपुर। जिले में स्व-गणना की राह में पोर्टल का धीमा सर्वर बड़ी बाधा बना हुआ है। शुरुआती दिनों से ही वेबसाइट की सुस्त रफ्तार के चलते लोगों को ऑनलाइन विवरण दर्ज करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 6910 लोगों ने घर बैठे अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज किया। अब तक कुल 11,819 लोगों की प्रक्रिया पूरी होने के साथ एसईआईडी जनरेट हो चुकी है। इस उपलब्धि के साथ फतेहपुर प्रदेश में 27वें स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

शुरुआत में पोर्टल की धीमी गति के कारण स्व-गणना की रफ्तार काफी कम रही। पहले दिन महज 523 लोग ही अपना विवरण दर्ज करा सके थे। बुधवार को 4909 लोगों ने स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की, जबकि बृहस्पतिवार को यह संख्या बढ़कर 6910 पहुंच गई। लोगों को स्व-गणना के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम विनय पांडेय ने लोगों से 30 नवंबर तक स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन विवरण दर्ज करने के बाद मिलने वाले 11 अंकों के एसईआईडी नंबर को सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed