फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Despite 15 raids, cattle smugglers have remained out of police custody for four months.

Fatehpur News: बुजुर्ग महिला की दुग्ध वाहन की टक्कर से मौत

Sun, 28 Dec 2025 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Despite 15 raids, cattle smugglers have remained out of police custody for four months.
फाइल फोटो-19-कुसुमा। स्रोत परिजन
जाफरगंज। पति के लिए खाना लेकर नलकूप जा रही महिला को सड़क पार करते समय शनिवार दोपहर करीब 11 बजे दुग्ध वाहन (लोडर) ने टक्कर मार दी। इससे महिला की मौत हो गई। हादसे के समय हल्का कोहरा भी था। पुलिस दुग्ध वाहन के चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी सरजू दिवाकर किसान हैं। वह कृषि कार्य से सुबह नलकूप गए थे। उन्हें पत्नी कुसमा (60) खाना देने जा रही थीं। गांव किनारे रोड पार करते समय डेयरी से दूध लेकर मऊदेव की ओर जा रहे दुग्ध वाहन ने महिला को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे महिला उछलकर दूर जा गिरी। सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आने से महिला की मौत हो गई। जानकारी पर पति और स्थानीय ग्रामीण पहुंच गए। हादसे के बाद कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दुग्ध वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइकों की भिड़ंत में एक घायल

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव निवासी राजेश शनिवार को बाइक से बिंदकी कस्बा गया था। घर लौटते समय गांव के पास पहुंचा। तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। इससे राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरा बाइक सवार मौके पर रुके बिना वाहन लेकर चला गया। परिजन उसे पास के ही नर्सिंग होम ले गए। हालत में सुधार न होता देख परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए।

फाइल फोटो-19-कुसुमा। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-19-कुसुमा। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed