फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Deputy Chief Minister got angry after seeing the dirt

Fatehpur News: गंदगी देखकर भड़के उप मुख्यमंत्री

Fri, 19 Jul 2024 02:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 19 Jul 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister got angry after seeing the dirt
फतेहपुर। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत में इमरजेंसी चिकित्सा कक्ष में गंदगी देख भड़क गए।
विज्ञापन

उन्होंने सीएमएस को फटकार लगाते हुए सफाई कराने वाली संस्था का एक दिन का पारिश्रमिक भुगतान रोकने का निर्देश दिया। उन्हें हर जगह कमियां मिलीं। वे सुधार की हिदायत देकर चले गए।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने गुरुवार सुबह लगभग सवा दस बजे सबसे पहले इमरजेंसी चिकित्सा कक्ष का निरीक्षण किया। यहां गंदगी देख कर नाराजगी जताने के बाद आगे बढ़े। उन्हें अस्पताल का एक उपकरण खुले आसमान के नीचे पड़ा दिखा। इस पर सीएमएस पूछताछ की। सीएमएस ने दो दिन पहले उपकरण आने की बात कहकर टालमटोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर डिप्टी सीएम ने उपकरण पर जमी धूल देखकर ही महीनों से पड़े होने का अंदाजा लगा लिया। सीएमएस के जवाब से नाराज डिप्टी सीएम ने ओपीडी में तैनात डाॅक्टरों के ड्यूटी रजिस्टर की मांग की। वे उसे देखने सीएमएस के कार्यालय पहुंचे। इस बीच गलियारे और सीढ़ी में गंदगी व नीचे वायरिंग को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। डॉक्टर ड्यूटी रजिस्टर में कई डॉक्टरों के हस्ताक्षर नहीं मिले।
एक के जेल में ड्यूटी होने की बात सामने आई, लेकिन जेल रजिस्टर सीएमएस नहीं दिखा सके। इसके बाद वह ओपीडी पहुंचे, जहां पर सिर्फ जूनियर डाॅक्टर मिले। पूछने पर बताया कि मेडिकल काॅलेज के प्रोफेसर अस्पताल नहीं आते। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। जनरल वार्ड में उप मुख्यमंत्री ने मरीजों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
यहां पर डाॅक्टरों के बाजार की दवा लिखने की शिकायत मिली। उन्होंने सीएमएस से डॉक्टरों के बाजार की दवाएं लिखने पर कड़ाई से पाबंदी लगाने के लिए कहा। अस्पताल पर्चा काउंटर में भीड़ देखकर एक और पंजीयन कक्षा स्थापित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद दवा वितरण काउंटर देखने के बाद अस्पताल के बाहर वाहन खड़े होने पर आपत्ति की। कहा कि किसी का भी वाहन अस्पताल गेट पर खड़ा नहीं होना चाहिए। इसके बाद डि़प्टी सीएम महोबा के लिए रवाना हो गया। पूरे 26 मिनट 30 सेकेंड तक डिप्टी सीएम अस्पताल में रहे, तब तक अस्पताल प्रशासन की सांसें रुकी रहीं।
इस मौके पर विधायक अयाहशाह विकास गुप्ता, जिलाधिकारी सी इंदुमती, पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी राजस्व अविनाश त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा, जिला विकास अधिकारी प्रमोद सिंह चंद्रौल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सीएमएस डॉ. पीके सिंह आदि मौजूद रहे।
बेड पर मिला खून
उप मुख्यमंत्री ने भर्ती मरीजों से बातचीत करके उपचार की जानकारी ली। उन्हें किसी भी बेड पर तकिया नहीं मिला। वहीं एक दुर्घटना में घायल मरीज भर्ती किया गया। उस बेड की चादर में खून लगा था।

जानकारी मिली कि पुराने मरीज का खून चादर में लगा है। इस पर उप मुख्यमंत्री ने मरीज के भर्ती होते ही नए चादर देने का निर्देश दिया और हर मरीज को तकिया देने के लिए सीएमएस को जिम्मेदारी का अहसास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed