{"_id":"691b672938ed293ea20cad83","slug":"deori-buzurg-investigation-pending-for-90-days-letter-sent-to-chief-minister-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-144120-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: देवरी बुजुर्ग में 90 दिन से लटकी जांच, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: देवरी बुजुर्ग में 90 दिन से लटकी जांच, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
विज्ञापन
फतेहपुर। अमौली विकास खंड की ग्राम पंचायत देवरी बुजुर्ग में 15वें और राज्य वित्त आयोग की निधि से हुए विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोप लगातार गहराते जा रहे हैं।
सोमवार को कलक्ट्रेट में शिकायतकर्ता राजेश कुमार ने डीएम को मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सौंपकर बताया कि उन्होंने 26 जून 2025 को शपथपत्र के साथ शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर डीएम ने 13 अगस्त को जांच टीम गठित कर 30 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।
90 दिन बीतने के बाद भी जांच न तो पूरी हो पाई और न ही कोई कार्रवाई शुरू हो सकी। आरोप है कि अब तक आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। इससे जांच बाधित हो रही है।
विज्ञापन
आरोप यह भी है कि प्रधान ने केंद्र और राज्य वित्त आयोग से मिली धनराशि बचत खाते में जमा कर ली है। लाखों रुपये के गबन के स्पष्ट साक्ष्य मौजूद होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही।