फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   dengu,fatehpur news

डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 6, एक की मौत

Thu, 09 Sep 2021 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
dengu,fatehpur news
फतेहपुर। डेेंगू का डंक जिले में अपना दायरा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को डेंगू पीड़ित किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक महिला में डेंगू की पुष्टि के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अभी तक छह लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं, इनमें दो की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व डेंगू के भेजे गए नमूनों में एक को डेंगू की पुष्टि हो गई। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट के मुुताबिक हसवा क्षेत्र के सेमरी गांव की सविता देवी को डेंगू होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

शाह प्रतिनिधि के मुताबिक, जैतपुर मजरा निवासी 13 वर्षीय अरजित सिंह पुत्र संजय सिंह को दो दिन पहले तेज बुखार आया था। इसके बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती किया। जहां हालात चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया। लेकिन परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर की ही प्राइवेट पैथालॉजी की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान बुधवार को अरजित की अस्पताल में मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अरजित संजय का इकलौता बेटा था।
उसकी बड़ी बहन शिवानी सिंह व मा सुलेखा देवी का हाल बेहाल है। परिजनों ने भिटौरा घाट पर अंतिम संस्कार किया। डेंगू से मौत की खबर सुनकर ग्रामीणों में दहशत है। गांव में गंदगी का अंबार लगा है। अरजित से पूर्व मकदूमपुर के बृजेश सिंह की भी डेंगू से मौत हो चुकी है।
कापिल गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम
अमौली ब्लाक के कापिल गांव में बुखार से मोहनलाल की मृत्यु हो जाने के बाद बुधवार को पीएचसी से मेडिकल टीम पहुंची। टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और दवाएं वितरित कीं। टीम ने 27 मरीजों का परीक्षण किया। जिसमें से नौ बुखार और 18 अन्य रोगों से पीड़ित मिलेे। टीम ने लक्षण के आधार पर डेंगू और मलेरिया के नौ-नौ लोगों की स्लाइड बनाई गईं।

85 संदिग्धों के लिए नमूने
सीएमओ डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि डेंगू की वजह से अलर्ट जोन में शामिल गांवों से लक्षण मिलने के आधार पर डेंगू और मलेरिया के सैंपल लिए गए। दिनभर में डेंगू से मिलते-जुलते लक्षण वाले 85 रोगियों की स्लाइडें बनाई गईं। इसी क्रम में मलेरिया से मिलते-जुलते लक्षण वाले 304 मरीजों का टेस्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed