फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Demonstration in DPMU office demanding reinstatement

Fatehpur News: डीपीएमयू कार्यालय में प्रदर्शन कर बहाली की मांग

Sat, 03 Aug 2024 03:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Demonstration in DPMU office demanding reinstatement

विज्ञापन
फतेहपुर। कोविड के समय स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स सेवारत तीन लैब टेक्नीशियन, 19 कंप्यूटर ऑपरेटर, 10 स्वीपर, 12 वार्ड बॉय की भर्ती हुई थी। 31 जुलाई 2024 को सभी की सेवा समाप्त कर दी गई है। सेवानिवृत 45 आउटसोर्स कर्मचारियों ने जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई पहुंचकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि समय रहते उनकी बहाली नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। आउटसोर्स कर्मचारी प्रांजुल कुशवाहा ने बताया कि कोविड काल में लोग घरों से निकलने में डर रहे थे। उस समय हम लोगों ने जान की परवाह न करते हुए सेवा किया। अब सभी की सेवा समाप्त कर दी है। इसी को लेकर डीपीएमयू में प्रदर्शन किया गया है। डीपीएम अधिकारी लालचंद्र गौतम ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों से बात की गई है। जल्द से जल्द बैठक कर कर्मचारियों की बहाली पर बात की जाएगी। इस मौके रजनी, शिवांशी, आर्यन, अजय सहित कोविड 19 वारियर्स टीम के सदस्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed