फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Demonstration by placing the dead body at Kharsedwa substation, FIR lodged against lineman for culpable homicide

Fatehpur News: खरसेडवा उपकेंद्र में शव रखकर प्रदर्शन, लाइनमैन पर गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी

Sun, 14 Jun 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by placing the dead body at Kharsedwa substation, FIR lodged against lineman for culpable homicide
फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र के मखौवा गांव निवासी गेंदू निषाद की करंट लगने से मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को लाइनमैन के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद परिजन और ग्रामीणों ने खरसेडवा विद्युत उपकेंद्र में शव रखकर प्रदर्शन किया। करीब चार घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

पत्नी हीरामनी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को गांव का लाइनमैन दिनेश चंद्र उसके पति गेंदू निषाद को फाल्ट ठीक कराने के लिए घर से साथ ले गया था। आरोप है कि बिना शटडाउन लिए उसे विद्युत पोल पर चढ़ा दिया गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया और गिरने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हीरामनी ने बताया कि 29 जून को बेटी की शादी तय है लेकिन हादसे से परिवार में मातम छा गया है। थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर लाइनमैन के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर थाना क्षेत्र के अहमदपुर कुसुम्भा गांव स्थित खरसेडवा विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन ने 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को नौकरी तथा लाइनमैन दिनेश कुमार और एसएसओ ज्ञानेंद्र सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सूचना पर रात करीब आठ बजे एसडीओ प्रभात कुमार यादव और अवर अभियंता अजय कुमार मौके पर पहुंचे। एसडीओ ने लाइनमैन दिनेश कुमार और एसएसओ ज्ञानेंद्र सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया। नायब तहसीलदार ने प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed