{"_id":"647e2bcff3da07e80b001a94","slug":"demanded-compensation-for-the-loss-caused-by-the-encroachment-campaign-fatehpur-news-c-12-1-270470-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अतिक्रमण अभियान से हुए नुकसान की मांगी भरपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अतिक्रमण अभियान से हुए नुकसान की मांगी भरपाई
Tue, 06 Jun 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या 15::::अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने जाते व्यापारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जसवंतनगर में रविवार को चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में व्यापारियों ने सोमवार को डीएम कार्यालय में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपा। व्यापारियों का आरोप है कि अतिक्रमण लक्ष्य बनाकर चलाया गया, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित व महामंत्री ऋषिकांत चतुर्वेदी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। सुबह दुकानें नहीं खोलीं, कलक्ट्रेट से जाने के बाद लगभग एक बजे दुकानें खोलीं। व्यापारियों का आरोप है नाली खुलवाने के नाम पर व्यापारियों के सामान की तोड़फोड़ कर उनका आर्थिक नुकसान किया गया।
नगर पालिका परिषद जसवंतनगर के तहत बस स्टैंड चौराहा से नगर पालिका बाजार के व्यापारियों को ही हमेशा लक्ष्य बनाकर आर्थिक नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से अतिक्रमण अभियान के नाम पर उत्पीड़न किया जाता है।
विज्ञापन
एसडीएम व अधिशाषी अधिकारी ने नगर में नालियों से अतिक्रमण हटाने मुनादी भी कराई थी। नाली ढंकी हुई हो उसे खोल दिया जाए। लेकिन जेसीबी से तोड़फोड़ करते हुए दुकानों के छज्जे के नीचे लगे दो-तीन फीट के शेड को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।
आरोप है कि जब-जब अतिक्रमण अभियान चलता है तो सिर्फ पालिका बाजार तक ही क्यों सीमित रह जाता है। नगर को सुंदर बनाना है तो बिना किसी भेदभाव के नगर में एक समान ही अभियान चलाया जाए।
आरोप है जिन अधिकारियों ने व्यापारियों को आर्थिक नुकसान पहुंचाया है उसका आंकलन कर पालिका चेयरमैन व बोर्ड की समिति बनाकर कराया जाए और इसकी वसूली अधिकारियों से की जाए। प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री व जसवंतनगर के विधायक को भी भेेजी गई है। व्यापारियों में अजर उल्ला खां, ओमप्रकाश गुप्ता, इकबाल, महेश चंद्र, सर्जन सिंह, दीपक,अंकुल, सुरेंद्र सिंह आदि व्यापारी उपस्थित रहे।