फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Demand to sack Union Minister of State Ajay Mishra

राज्यमंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त करने की उठाई आवाज

Mon, 04 Oct 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Demand to sack Union Minister of State Ajay Mishra
पत्थर कटा चौराहे में मुस्तैद पुलिस बल। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पुत्र के किसानों पर गाड़ी चढ़ाने और आठ लोगों की हुई मौत से आक्रोशित किसान संगठन और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त करने और आरोपी आशीष मिश्र को गिरफ्तार कर जेल भेजने की आवाज उठाई। प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुर्सी छोड़ों के नारे लगाए। जिले में बवाल न हो, इसके लिए प्रशासन अलर्ट रहा। जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

लखीमपुर कांड से आक्रोशित भाकियू पदाधिकारी नहर कालोनी में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कलक्ट्रेट तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहुंचे। भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने कहा कि राज्यमंत्री को बर्खास्त किया जाए। आरोपी आशीष मिश्र व उसके साथियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए। घटना की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराई जाए।
विज्ञापन

मृतक किसान के परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए। घायल किसानों को 10-10 लाख रुपये दिए जाएं। इसी प्रकार आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। नहर कालोनी से कलक्ट्रेट तक सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर जाते समय प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी का कांग्रेसियों ने विरोध किया। पार्टी कार्यालय से विद्यार्थी चौराहे तक प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी। पुलिस के दबाव पर विद्यार्थी चौराहे पर ही कांग्रेसी बैठ गए। इस बीच में कांग्रेसियों के प्रदर्शन को रोकने में पुलिस लगी रही। कांग्रेसियों ने रघुपति राघव राजाराम गीत गाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, शहर अध्यक्ष मोहसिन खान, राजीव लोचन निषाद, हेमलता पटेल, विकास मिश्रा, वीरेंद्र सिंह चौहान, अभिषेक कश्यप, ओम चंद्र मिश्र, राजन तिवारी, नवनीत तिवारी, अजय मौर्य, विनीत मौर्य, सिकंदर घोसी, जफर शेख, मो. शेरा, छोट्टन मौजूद रहे।
भारतीय किसान संगठन के प्रदेश सचिव संदीप सिंह के नेतृत्व में मार्कंडेय सिंह जिलाध्यक्ष, चंद्रसेन सिंह तहसील अध्यक्ष, गनेश कुमार ब्लाक महासचिव सोमवार को तहसील पहुंचे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आशीष कुमार को सौंपा। आरोपी राज्यमंत्री के पुत्र को गिरफ्तार करने व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। किसान सभा के अध्यक्ष राधेरमण पांडेय व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव फूलचंद्र पाल के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर रामप्रकाश, फूलचंद्र, अतुल कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, रामरूप, मनोज कुमार, विनोद कुमार, शिव नायक, दिवाकर पांडेय, रामकृष्ण हेगडे़ मौजूद रहे।
सपा ने भी जमकर विरोध व्यक्त किया। सपाइयों ने कलक्ट्रेट बंद गेट पर चढ़कर डीएम कार्यालय परिसर पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन भारी पुलिस की तैनाती के कारण सफल नहीं हो पाए। जिससे कलक्ट्रेट के बाहर बैठकर ही प्रदर्शन किया। बाद में अपर उप जिलाधिकारी प्रहलाद सिंह ने मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लिया।
धरने में सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव, राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद, चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा, हाजी रफी, रीता प्रजापति, सतीश राज सिंह, रामेश्वर दयालू, पूर्व मंत्री रामबहादुर, सुरेंद्र सिंह यादव, मो. आजम, बृजेंद्र यादव, रहीम राईन कुरैशी, फूल सिंह मौर्य, संगीत राज पासी, संतोष द्विवेदी, पूर्व डीआईजी रामतीर्थ परमहंस आदि मौजूद थे।
ब्लाक में सपाइयों ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सड़क पर आकर बैठ गए। जिससे जाम लग गया। इस मौके पर सपा नेता धीरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक मोहम्मद सफीर, चौधरी शेर सिंह यादव, ऊषा मौर्या, अरुणेश पांडेय, मुन्ना बाबू, जिपं सदस्य अशोक सिंह यादव, महासचिव रामबाबू यादव, रामपाल फौजी, यासिर सफीर, अतुल कुमार, सुशील यादव, तेज सिंह, मोहम्मद आजम, पप्पू, शिवकरन यादव, राजकरन यादव और सदा यादव आदि नेता शामिल रहे।

डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह की नजरबंदी के विरोध में सोमवार को कार्य बहिष्कार किया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह उर्फ जालिम सिंह बताया कि उन्होंने लोकतंत्र की हत्या करने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ यह निर्णय लेकर कार्य बहिष्कार किया। (संवाद)

कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भीम आर्मी के पदाधिकारी। संवाद

कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भीम आर्मी के पदाधिकारी। संवाद- फोटो : FATEHPUR

कलक्ट्रेट में भरी पुलिस बल के साथ मौजूद डीएम अपूर्वा दुबे और एसपी राजेश कुमार। संवाद

कलक्ट्रेट में भरी पुलिस बल के साथ मौजूद डीएम अपूर्वा दुबे और एसपी राजेश कुमार। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed