{"_id":"6a3ec8562902774c6a05f0c4","slug":"demand-to-raise-outsourced-employees-salary-to-25000-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-157483-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन 25 हजार करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन 25 हजार करने की मांग
विज्ञापन
फोटो-31-ज्ञापन सौंपते कर्मचारी। संवाद
खागा। नगर पंचायत सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने अधिकारियों संग बैठक की। यहां अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ खागा शाखा ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं पर ज्ञापन सौंपा।
संघ के महासचिव दिनेश कुमार ने वेतन 16 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। पूर्व सभासद धीरज कुमार ने बताया कि नगर पालिकाओं में कर्मचारियों की स्थिति ठीक नहीं है।
कई स्थानों पर उनका पीएफ जमा नहीं हो रहा। ईएसआई कार्ड और पहचान पत्र भी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। शासन के वेतन बढ़ोतरी निर्देशों का भी पालन नहीं हो रहा। आयोग सदस्य ने कर्मचारियों को उनके सभी अधिकार देने और समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बैठक में दिनेश कुमार वाल्मीकि, रमेश मेठ, आनंद कुमार, लवकेश कुमार, ओम प्रकाश, राकेश कुमार, करन कुमार, प्रमिला देवी, सनी कुमार, श्यामलाल, राम मनोहर, लखन लाल, रवि, राजेश कुमार, सूजल, प्रियंका देवी और हेमेंद्र कुमार वर्मा मौजूद रहे।