{"_id":"6ac388fafef4d530b00392d3","slug":"demand-to-allocate-spinning-mill-land-for-medical-college-expansion-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1673207-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मेडिकल कॉलेज विस्तार के लिए कताई मिल की जमीन देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मेडिकल कॉलेज विस्तार के लिए कताई मिल की जमीन देने की मांग
विज्ञापन
फतेहपुर। युवा विकास समिति ने बंद पड़ी कताई मिल की जमीन मेडिकल कॉलेज को हस्तांतरित करने की मांग उठाई है। सोमवार को समिति ने मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स को सौंपकर मेडिकल कॉलेज के विस्तार के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि अल्लीपुर स्थित बंद कताई मिल की यूपीसीडा को हस्तांतरित भूमि के एक हिस्से में मेडिकल कॉलेज बनाया गया है, लेकिन विस्तार के लिए मौजूदा जमीन पर्याप्त नहीं है। शासनादेश के तहत 11 मार्च 2025 को प्रदेश की बंद कताई मिलों की भूमि औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के उद्देश्य से यूपीसीडा को हस्तांतरित करने का आदेश जारी हुआ था।
इसमें फतेहपुर की 55.31 एकड़ भूमि भी शामिल है। समिति अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि कताई मिल की जमीन का महत्वपूर्ण हिस्सा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के नजदीक है। ऐसे में इस भूमि का औद्योगिक उपयोग करने से पहले सार्वजनिक स्वास्थ्य, पर्यावरण, मरीजों की सुरक्षा और मेडिकल कॉलेज के भविष्य के विस्तार की जरूरतों का अध्ययन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अस्पताल से लगी भूमि को मेडिकल कॉलेज के विस्तार के लिए उपयोग में लाया जाना जनहित में होगा। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष कंचन, संजय दत्त, आफताब और लीगल एडवाइजर विकास श्रीवास्तव मौजूद रहे।