{"_id":"6ac3a5a9f4c8e3eccc0a6ce8","slug":"delivering-durga-puja-invitations-door-to-door-along-with-yellow-rice-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1673355-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पीले चावल देकर घर-घर पहुंचा रहे दुर्गापूजा का निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पीले चावल देकर घर-घर पहुंचा रहे दुर्गापूजा का निमंत्रण
विज्ञापन
फोटो-17-अमौली में आमंत्रण देते समिति के पदाधिकारी। संवाद
अमौली। मां दुर्गापूजा कमेटी के पदाधिकारी अमौली में 21वीं दुर्गापूजा के लिए घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को पीले चावल और समिति का पत्रक देकर आमंत्रित कर रहे हैं। सोमवार को पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि मातारानी के दरबार में जवाबी मुकाबला, देवी जागरण और दिल्ली की पार्टी की भव्य झांकियों की प्रस्तुति होगी। 15 अक्तूबर को विशाल चिकित्सा शिविर और मेले का आयोजन किया जाएगा। संस्था मंत्री उमेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि इसी दिन कृषि मेला और पेंशन शिविर भी लगेगा।
विभिन्न बैंकों के अधिकारी पहुंचकर ऋण वितरण से संबंधित जानकारी देंगे। इससे ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की जानकारी मिल सकेगी। आमंत्रण अभियान में दयाशंकर त्रिवेदी, अरुण कुमार मिश्रा, बृजेंद्र तिवारी, राजाराम ओमर, मुकेश ओमर, रवि ओमर, अखिलेश ओमर, आर्य कुमार पांडेय, रीसू ओमर, रजत प्रताप सिंह, सतीश वर्मा, दीपक ओमर और कुलदीप तिवारी मौजूद रहे।