{"_id":"df23617ba21679cdd459a34351fb9a88","slug":"defeating-mirjapur-in-volleyboll-contest-pac-varanasi-won-final-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर को हराकर वाराणसी पीएसी ने बालीवाल का फाइनल जीता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर को हराकर वाराणसी पीएसी ने बालीवाल का फाइनल जीता
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sun, 15 Mar 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी जोन पीएसी अंतरवाहिनी तीन दिवसीय प्रतियोगिता का वालीबाल
विज्ञापन
प्रतियोगिता के अंतिम मैच के बाद शनिवार की शाम को समापन हुआ। सिरीज की दो
प्रतियोगिताओं में वाराणसी ने बाजी मारी, वहीं एक प्रतियोगिता पर मिर्जापुर
ने जीत हासिल की।
पीएसी ग्राउंड में कानपुर अनुभाग पीएसी उपमहानिरीक्षक कृष्ण मोहन ने सभी खिलाड़ियों का अंतिम मैच से पहले परिचय लिया।
पूर्वी जोन पीएसी की 11वीं वाहिनी की कुल 33 टीमें के 369 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग लिया था। सभी टीमों के खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट करके डीआईजी को सलामी दी।
इसके बाद वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 34 वाहिनी पीएसी वाराणसी और मिर्जापुर के बीच खेला गया। प्रतियोगिता में मिर्जापुर को करारी हार का सामना करना पड़ा।
वाराणसी ने 3-1 से मुकाबले में जीत दर्ज की। इस तरह से वाराणसी टीम वालीबाल के साथ कबड्डी प्रतियोगिता की शील्ड पर कब्जा जमाने में कामयाब हो सकी।
वहीं मिर्जापुर बास्केटबाल के खिताब पर कब्जा जमा सकी। डीआईजी ने विजेता टीम को शील्ड और उपविजेता टीमों को पुरस्कृ त करके सम्मानित किया।
सेनानायक अशोक कुमार ने डीआईजी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक यशवंत सिंह, शिविरपाल फूलचंद्र यादव, वीरेंद्र नाथ राय दलनायक, अशोक कुमार पांडेय सूबेदार मेजर, बसंत लाल द्विवेदी प्रभारी आरटीसी, उद्घोषक अता उल्ला, नायक राजेश सिंह प्रशिक्षक कबड्डी टीम, अशोक कुमार द्विवेदी, विवेक कुमार तिवारी समेत सारे अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे हैं।