फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Decorated furniture stall at the Swadeshi fair

स्वदेशी मेला : एक लाख की कालीन और 30 हजार का सोफा

Wed, 15 Oct 2025 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Decorated furniture stall at the Swadeshi fair
स्वदेशी मेले में सजा फर्नीचर का स्टाल - फोटो : संवाद
फतेहपुर। आईटीआई परिसर में लगे यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेले में मंगलवार को जिले के साथ ही यूपी के कई जिलों से आए लोगों ने अपने स्टाॅल लगाए। यहां एक लाख रुपये की कालीन व 30 हजार का सोफा आकर्षण का केंद्र रहा। इसके साथ ही फर्नीचर, बनारसी साड़ी व देशी मसाले भी खूब बिके। मेले में तीन दिन के दौरान करीब पांच लाख रुपये की बिक्री हो चुकी है।
विज्ञापन

यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेले में मंगलवार को लोगों की भीड़ देखने को मिली। जिला सहित उत्तर प्रदेश से आए उद्यमियों ने अपने उत्पाद की प्रदर्शनी लगाई, साथ ही उनकी बिक्री भी की। प्रदर्शनी में भदोही के प्रसिद्ध कालीन, शीशम, सागौन की लकड़ी व धातु के हस्तशिल्प, चूड़ी, बनारसी साड़ी, घरेलू उपयोग की वस्तुएं सहित अन्य सामान शामिल रहा। इस दौरान भदोही से आए कालीन कारीगरों की ओर से लाई गई एक लाख रुपये की कालीन ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। वहीं महिला समूह महिलाओं की ओर से लगाए गए चाऊमीन, पिज्जा सहित अन्य खाने पीने की सामग्री की भी खूब बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

मेले मे भदोही से आए कालीन बनाने मुनीर अहमद ने बताया कि वह झांसी, अलीगड़, लखनऊ, वाराणसी , ऊंचाहार, कानपुर में प्रदर्शनी लगा चुके है। उनके पास एक हजार से एक लाख रुपये की कालीन मौजूद हैं। वह कालीन बनाकर फेरीवालों को देते हैं। वह छह महीने कालीन बनाते हैं, बाद में उसे बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी के नसीम ने बताया कि उनके पास 500 से 3000 रुपये तक की बनारसी साड़ी मौजूद हैं। वह मेले व प्रदर्शनी में जाकर स्टाॅल लगाते हैं, जबकि उनके भाई सलीम वाराणसी में साड़ी बनाते हैं। उनका होल सेल का व्यापार है। वह अब तक प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, लखनऊ, प्रयागराज सहित अन्य स्थानों पर प्रदर्शनी लगा चुके हैं।
मेले में प्रदर्शनी लगाने आए सहारनपुर के शोएब ने बताया कि लकड़ी व धातु से बने फर्नीचर प्रदर्शनी में लगाए हुए हैं। उनके पास 50 रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक का सामान मौजूद है। इनमें जहां डाइनिंग सेट25 हजार, सोफा 18 हजार, सिंगल दीवान सात हजार व लकड़ी से बना झूला 18 हजार का शामिल है। सभी सामान में 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

यूपी ट्रेड स्वदेशी मेले का उद्देश्य जिला सहित प्रदेश के कारीगरों को उचित मंच प्रदान करना है, ताकि उनके उत्पादों को पहचान मिले और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उन्हें प्रोत्साहन मिल सके।
चंद्रभान सिंह, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed