{"_id":"6421e1a752c8af98400eaaf4","slug":"death-of-youth-admitted-in-district-hospital-uproar-fatehpur-news-c-12-1-148444-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जिला अस्पताल में भर्ती युवक की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जिला अस्पताल में भर्ती युवक की मौत, हंगामा
विज्ञापन
फोटो25 - वार्ड में हंगामा करते परिजन व अन्य।
जिला अस्पताल में भर्ती युवक की मौत, हंगामा
- डॉक्टर लापरवाही और वार्ड ब्वाय पर रुपये की मांगने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। पेट दर्द की शिकायत में भर्ती युवक की सोमवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह परिजनों को शांत कराया गया। परिजनों ने डॉक्टर और वार्ड ब्वाय के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह निवासी प्रेमशंकर शुक्ला ने बताया कि पुत्र नितेश शुक्ला (25) की कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। बेटे को तकलीफ बढ़ने पर रविवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। पुरुष वार्ड में युवक भर्ती था। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर से शिकायत की। वार्ड में दो डॉक्टर की ड्यूटी थी, पर देखने नहीं आते थे। डॉक्टर और एक वार्ड ब्वाय बाहर की दवाओं और अच्छे इलाज के लिए रुपये की मांग करने लगे। उसने सोमवार को बैंक खुलने पर रुपये देने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी रुपयों की मांग पूरी न होने के कारण इलाज में हीलाहवाली करते रहे। आरोप लगाया कि वार्ड ब्वाय ने एक्सरे के लिए 150 रुपये मांगे। रुपये देने के बाद भी सुबह एक्सरे नहीं हो सका। तभी दोपहर को बेटे की मौत हो गई। परिजनों ने नितेश की मौत के हंगामा किया।
डीएम और सीएमओ को बुलाने की मांग रखी। हंगामे की खबर पर जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज शिशिर सिंह पहुंचे। हंगामा शांत न होने पर कोतवाली से फोर्स पहुंचा। तहरीर और कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीएमएस डाॅ. पीके सिंह ने बताया कि मरीज की मौत के मामले में आरोप लगाए गए हैं। प्रकरण की विभागीय जांच कराई जाएगी। मृतक के परिजनों ने पुलिस से भी शिकायत की है।