{"_id":"6793e3cf47a3a916cb0c8cba","slug":"death-of-old-watchman-posted-in-factory-uproar-fatehpur-news-c-217-1-fth1004-128220-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: फैक्टरी में तैनात वृद्ध चौकीदार की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: फैक्टरी में तैनात वृद्ध चौकीदार की मौत, हंगामा
विज्ञापन
चौडगरा। औंग थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी देवीसहाय तिवारी (65) की शुक्रवार शाम अचानक मौत हो गई। मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों को शव गेट पर मिला। उन्होंने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। पुलिस ने समझा बुझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
देवीसहाय तिवारी गांव किनारे स्थित रेकान प्रा. लि. फैक्टरी में लगभग 30 सालों से चौकीदारी करते थे। गुरुवार सुबह वह ड्यूटी के लिए फैक्टरी गए और रात में वहीं रुक गए। शुक्रवार शाम 4 बजे संदिग्ध हालत में फैक्टरी के अंदर ही मौत हो गई। परिजन मौके पर पहुंचे तो फैक्टरी के बाहर शव पड़ा मिला और गेट पर ताला लगा था। इस पर परिजनों समेत ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने फैक्टरी मालिक योगेश गुप्ता से फोन पर बात करने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं उठा। पुलिस ने परिजनों को पोस्टमॉर्टम के बाद फैक्टरी मालिक से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। मृतक के बेटे अवधेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर वह फैक्टरी पहुंचा तो पिता का शव गेट के बाहर रखा था और फैक्टरी में ताला बंद था। कंपनी मालिक गेट पर ताला जड़कर भाग निकला। मालिक ने शुक्रवार को डेढ़ महीने का वेतन देने की बात कही थी। पिता को चारपाई पर लादकर अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को वापस लाकर गेट पर रख दिया। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सूर्यवंशी ने बताया कि फैक्टरी से चारपाई में शव घर ले जाने का वीडियो मिला है। फैक्टरी कर्मी को गेट पर रखकर ताला बंद कर भाग जाने की बात गलत है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद सब स्पष्ट हो जाएगा।