डंपर से कुचलकर मासूम की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। बांदा-टांडा हाईवे पर सोमवार की दोपहर डंपर ने तीन साल के बच्चे को कुचल दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने चालक समेत डंपर को कब्जे में ले लिया है। जयरामनगर इलाके में ओमप्रकाश गुप्ता रहते हैं। ये मूंगफली का ठेला लगाते हैं। इनका बेटा सत्यम (3) दोपहर चार बजे घर के सामने सड़क पार करते समय बांदा की ओर से गिट्टी लादकर आ रहे डंपर की चपेट में आ गया। जब तक लोग पहुंचते उसकी मौत हो गई। बड़ी संख्या में इलाकाई जमा हो गए। जाम लगाने की कोशिश होने लगी। इसी बीच सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मनाया। चौकी इंचार्ज धीरेंद्र सिंह ने बताया कि डंपर हाईवे पर चल रहे काम का सामान लेकर आ रहा था। डंपर और चालक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।