फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Death of a young man including an old man due to lightning

बिजली से वृद्धा समेत युवक की मौत, कोहराम

Thu, 21 Jul 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man including an old man due to lightning
छिवलहा। बारिश के बीच बिजली गिरने से वृद्धा समेत युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के सेनीपुर (जहांगीरपुर) के मजरे सुरजीपुर निवासी चेतना देवी (60) बुधवार को दोपहर बाद मवेशी चराने खेत गईं थी। शाम को बारिश होने लगी। बचने के लिए वह गांव की ओर आ रहीं थी, तभी उनके ऊपर बिजली गिर गई। जिससे मौत हो गई। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के यौहन गांव निवासी अनिल (23) पुत्र सियाराम बुधवार की शाम खेतों की ओर निकला था। बिजली गिरने से वह झुलस गया। परिजन उसे लेकर फतेहपुर जा रहे थे लेकिन उसने दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे और रिपोर्ट तैयार की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र में दो मौत की सूचना प्राप्त हुई है। जिसमें विधिक कार्यवाही चल रही है। शवों के पोस्टमार्टम व उसकी रिपोर्ट मिलने के बाद मृतक के आश्रितों को दैवी आपदा के नियमानुसार चार लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। अगर मृतक किसान है तो एक लाख रुपये और दिए जाएंगे। अधिकतम पांच लाख रुपये की मदद दिए जाने के नियम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed