तालाब में डूबने से बालक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धाता। थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव में मड़वा विसर्जन के बाद स्नान के समय तालाब में डूबकर एक बच्चे की मौत हो गई। घर में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव में शादी समारोह के बाद सोमवार को मड़वा विसर्जन किया गया। महिला और पुुरुष मड़वा विसर्जन के लिए गांव के ही तालाब पर गए थे। यहां मड़वा विसर्जन के बाद सभी लोग स्नान कर रहे थे। गांव के मुन्नालाल पासवान का सात वर्षीय बेटा सुनील भी तालाब में नहा रहा था। अधिक गहराई में जाने से वह डूब गया। बालक के डूबने से परिजनों ने शोर मचाया। किसी तरह बालक को निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं है।