{"_id":"583f22b24f1c1b0c1ede72fc","slug":"death-in-suspicious-circumstances-of-a-newly-married-woman-accused-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 01 Dec 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बेटी की मौत की जानकारी देती मां सुमन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हुसैनगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की खबर पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे और पति पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम कराया है।
शिवानी सोनी (21) असोथर कस्बा निवासी सुखराम की बेटी थी। उसकी शादी 22 फरवरी 2016 को हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गांव बेरागढ़ीवा निवासी सुनील कुमार सोनी के साथ हुई थी। सुनील जेवरात बनाने का काम करता है। सुनील ने बताया कि उसकी पत्नी की छाती में दो दिन से अचानक दर्द होने लगता था। उसकी पत्नी छत जाने के लिए सीढ़ियों पर चढ़ रही थी। अचानक उसका शरीर शिथिल हो गया और वह बेहोशी की हालत में सीढ़ियों से गिर पड़ी। उसे फौरन शहर के एक नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। वहां डाक्टर ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया।
उधर शिवानी की मां सुमन ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को शादी के बाद से ही दामाद मारपीट कर प्रताड़ित करता था। व्यापार करने के लिए दामाद एक लाख रुपयों की मांग करता था। मायकेपक्ष से दहेज की मांग पूरी न होने पर दामाद ने ही बेटी को पीटकर मार डाला है। बेटी के शरीर पर चोट के निशान भी थे। सुमन देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी की हत्या की आशंका जाहिर की है। एसएचओ एसके तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण मालूम हो सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।