फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Death caused by tractor; insurance claim sought for relative's bike

Fatehpur News: ट्रैक्टर से हुई मौत, रिश्तेदार की बाइक पर मांगा बीमा क्लेम

Thu, 10 Sep 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Death caused by tractor; insurance claim sought for relative's bike
फतेहपुर। सड़क हादसे में मौत के बाद रिश्तेदार की बाइक को दुर्घटना में शामिल दिखाकर बीमा क्लेम हासिल करने की कोशिश का मामला जांच में सामने आया है। इस पर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दूसरी प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 19 मई 2025 को शहर कोतवाली के ग्राम सनगांव निवासी राकेश पाल पैदल घरेलू सामान लेने जा रहा था। बकंधा मोड़ के पास हादसे में उसकी मौत हो गई। करीब 44 दिन बाद युवक के पिता गया प्रसाद पाल की ओर से रिश्तेदार की बाइक को दुर्घटना में शामिल बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

इसके बाद इसी मामले को आधार बनाकर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में बीमा कंपनी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड से मुआवजे की मांग की गई। मामले में बीमा कंपनी की ओर से सामने रखे गए तथ्यों के बाद एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना में आरोपी चालक और संबंधित लोगों के मोबाइल की सीडीआर व टावर लोकेशन की जांच कराई गई। दुर्घटना के समय आरोपी चालक और बाइक की घटनास्थल पर मौजूदगी नहीं मिली। जांच में सामने आया कि हादसा बाइक से नहीं, बल्कि ट्रैक्टर से हुआ था।
बीमा कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट यशोवर्धन सिंह ने फर्जी साक्ष्य तैयार कर बीमा क्लेम हासिल करने की कोशिश के आरोप में गया प्रसाद पाल निवासी सनगांव, राहुल कुमार पाल निवासी जनिकपुर कौंडर और असोथर थाना के प्रतापनगर निवासी राजेंद्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।


वहीं एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि फर्जी दस्तावेज और झूठे तथ्यों के आधार पर बीमा क्लेम हासिल करने के मामलों में पूर्व में बीमा कंपनी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड की तहरीर पर सात अगस्त को भी कार्रवाई की जा चुकी है। दुर्घटना से जुड़े मामलों में वाहन, घटनास्थल, चालक और अन्य साक्ष्यों की वैज्ञानिक तरीके से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed