फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   deadly disease Swine flu knocked, suspicious patient dead

स्वाइन फ्लू की दस्तक, संदिग्ध मरीज की मौत

Mon, 16 Feb 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 16 Feb 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
deadly disease Swine flu knocked, suspicious patient dead

तेज बुखार व जुकाम की शिकायत पर कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती जिले के एक मरीज की रविवार की सुबह मौत हो गई। पहाड़ीपुर गांव निवासी सुफैल खान (48) की मौत स्वाइन फ्लू से होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें गांव पहुंची हैं। सीएमओ का कहना है कि सैंपल की जांच के बाद ही हकीकत साफ हो सकेगी।

तेलियानी पीएचसी के सनगांव ग्राम पंचायत के मजरे पहाड़ीपुर निवासी सुफैल खान विद्युत विभाग में दिहाड़ी लाइनमैन था। 10 फरवरी को उल्टी दस्त की शिकायत होने पर परिजन उसे सदर अस्पताल लाए थे।
विज्ञापन


ओपीडी में दिखाने के बाद दवाएं लेकर परिजन सुफैल को घर ले आए थे। 11 फरवरी को उनकी तबीयत और बिगड़ गई।  तेज बुखार के साथ जुकाम भी हो गया।

परिजन शहर के बिंदकी बस स्टाप स्थित नर्सिंगहोम ले गए। गंभीरावस्था में डाक्टरों ने यहां से कानपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे कानपुर के रामादेवी स्थित सूर्या अस्पताल में भर्ती कराया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्या अस्पताल में इलाज के दौरान कंपकंपी होने के बाद वह कोमा मेें चला गया गया था। डॉक्टरों के प्रयास के बाद रोगी होश में आया।

डाक्टरों की सलाह पर 13 फरवरी की शाम परिजनों ने उसे सिविल लाइंस स्थित लीलामणी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

मृतक के  भाई सैयद आलम ने बताया कि शनिवार शाम को आई जांच में डाक्टर ने सुफैल को स्वाइन फ्लू से ग्रसित होना बताया था।

उधर, जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक के मामले में सीएमओ ने डॉ. विनय कुमार ने बताया कि एहतियात के तौर पर पहाड़ीपुर गांव में दो स्वास्थ्य टीमें भेजी गईं हैं। सैंपल प्रक्रिया पूरी होने के बाद वास्तविकता का पता चल सकेगा।


इनसेट
साढ़े चार बजे पहुंची जिले की दो टीमें
फतेहपुर। स्वाइन फ्लू से हुई संदिग्ध मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिला स्तर व एक ब्लाक स्तर पर टीम भेजी है।

शाम साढ़े चार दोपहर पहुंची डॉ. आफाक अहमद की जिला स्तरीय टीम व तेलियानी पीएचसी से एमओआईसी डॉ. केबी सिंह की टीम गांव गई।

गांव में बुखार से पीड़िताें की स्लाइड बनाने का काम चालू है। डा. केबी सिंह ने बताया कि पूछताछ पर पता चला है कि पीड़ित को बुखार, कंपकंपी और उल्टी दस्त की शिकायत थी। सैंपल एकत्र हो रहा है। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed