फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dead body of youth missing for three days found in Yamuna

Fatehpur News: तीन दिन से लापता युवक का शव यमुना में मिला

Tue, 07 Nov 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 07 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth missing for three days found in Yamuna
किशनपुर। थाना क्षेत्र से तीन दिन पहले लापता हुए युवक का शव यमुना नदी में उतराता मिला। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन की, तो कस्बे से सटे बांदा जिले के क्षेत्र में नदी किनारे उसके कपड़े मिले। वहीं नदी में शव उतराता मिला। बांदा जिले के कमासिन थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर सात निवासी गौरव अग्रवाल(25) पुत्र बृजेश अग्रवाल शुक्रवार शाम को यमुना स्नान के लिए घर से निकला था। लेकिन वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा। शनिवार को परिजनों ने किशनपुर थाने में सूचना दे कर गुमशुदगी दर्ज कराई। खोजबीन के दौरान सोमवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को गौरव के कपड़े यमुना नदी के किनारे मिले। वहीं तलाश करने पर करीब 100 मीटर दूर नदी में उसका शव उतराता मिला। शव पानी में फूलने से पूरी तरह से सड़ चुका है। कमासिन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। सूचना पर पहुंचे परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। पिता बृजेश अग्रवाल ने बताया कि बेटे का सात माह पहले विवाह हुआ था। थाना प्रभारी जेपी शाही ने बताया कि कमासिन पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे माैत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed