फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dead body of young man missing from maternal uncle's house found

Fatehpur News: मामा के घर से लापता युवक का शव मिला

Sun, 08 Oct 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 08 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man missing from maternal uncle's house found
सहिली। दो दिन पहले मामा के घर से लापता युवक का शनिवार को खेत से शव बरामद हुआ। खेत पर शव मिलने की सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंचे। परिजन मौत का कारण संदिग्ध होना बता रहे हैं। पुलिस चेहरे से झाग निकला देखकर जहर के सेवन से मौत होना मान रही है।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के नेवलापुर गांव निवासी दयाशंकर लोधी (25) घर से किसी बात पर नाराज होकर पांच अक्तूबर की शाम निकला था। गांव से करीब 10 किलोमीटर दूर मलवां थाने के सहिली गांव में दयाशंकर के मामा कल्लू रहते हैं। वह मामा के घर पहुंचा था। जहां से रात को अचानक लापता हो गया था।
विज्ञापन

परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे। उसका शव सहिली में ही खेत पर ग्रामीणों ने सुबह पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन पहुंचे। मामा कल्लू लोधी ने बताया कि भांजा पहले गुजरात के सूरत में फैक्टरी में नौकरी करता था। उसका पालन-पोषण बचपन से उनके घर में ही हुआ है। इसी वजह से अक्सर उनके साथ ही भांजा रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब डेढ़ साल से गांव में रहता था और कृषि कार्य की देखरेख करता था। उसकी मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को तहरीर दी जाएगी। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि झाग निकल रहा था। इससे प्रतीत हो रहा है कि युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed