फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dead body of young man found in big canal

Fatehpur News: बड़ी नहर में युवक का शव मिला

Fri, 20 Sep 2024 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found in big canal
बहुआ। बड़ी नहर (निचली गंगा नहर) में करीब 35 वर्षीय युवक का शव बृहस्पतिवार को पुलिस ने बरामद किया। चर्चा है कि हत्या कर शव नहर में फेंका गया है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ के सिधांव नहर कोठी के पास बड़ी नहर की झाल में बृहस्पतिवार को शव फंसा दिखा। शव मिलने की खबर पर प्रभारी निरीक्षक बच्चे लाल प्रसाद, बहुआ चौकी प्रभारी सुमित तिवारी मौके पर पहुंचे। नहर से शव को निकाला। शव करीब पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। युवक गोरे का है। काली पैंट, काली बनियान, काली अंडरवियर और दाहिने हाथ में राखी बांधे हुए था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

इनसेट...
35 दिन में बड़ी नहर से तीसरा शव मिला
निचली गंगा नहर (बड़ी नहर) से सिधांव नहर कोठी के पास झाल में 35 दिन से तीसरा शव मिला है। एक माह पहले 14 अगस्त को बड़ी नहर की झाल में एक 30 वर्षीय महिला का शव मिला था। उसके दाएं हाथ में अंग्रेजी से सोनेलाल और छोटकी गुदा था। दूसरा शव 14 सितंबर को बड़ी नहर में बहता ग्रामीणों को देखा था। पुलिस ने शव नहीं निकाला था। शव बह गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed