फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dead body of young man found hanging

Fatehpur News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Mon, 12 Jun 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 12 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging

विज्ञापन
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी नई बस्ती मोहल्ला निवासी अमित पाल (28) का सोमवार को कमरे में रस्सी के फंदे से शव लटका मिला। फंदा पंखे के हुक पर लगा था। परिजनों ने फंदा काटकर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता रामभवन और बहन रामा देवी ने हत्या कर शव लटकाने का मृतक की पत्नी पर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि महिला के पति की चार साल पहले मौत हो चुकी है। महिला ने अमित के साथ दूसरी शादी की है। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी। संवाद

----------
नहर में नहाने गए किशोर की डूबने मौत
फतेहपुर। नहर में दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की मशक्कत से किशोर के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जाफरगंज थाना क्षेत्र के सराय गांव निवासी शकील का पुत्र सलमान (11) गांव के पास गुजरी नहर में सोमवार को दोस्तो संग नहाने गया था। गहराई में चले जाने से डूबने लगा। साथियों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों की मशक्कत से किशोर को बाहर निकाला जा सका, लेकर देर हो चुकी थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed