{"_id":"64418c3c07a61af43d06f4e4","slug":"dead-body-of-newly-married-woman-found-hanging-accused-of-murder-fatehpur-news-c-12-1-191406-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नवविवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नवविवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, हत्या का आरोप
Fri, 21 Apr 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। नवविवाहिता का बुधवार रात फंदे पर शव लटकता मिला। मृतका के पिता ने दहेज में दो लााख रुपये की मांग पूरी न होने के कारण हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के खासमऊ गांव निवासी हरिश्चंद्र तिवारी की पुत्री रानी देवी की शादी 25 नवंबर 2022 को शहर के आरकेपुरम निवासी राजेंद्र शुक्ला के पुत्र पियूष उर्फ प्रकल्प शुक्ला के साथ हुई थी। पियूष शराब का लती है। मोहल्ले के लोगों में चर्चा रही कि अक्सर नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता है। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर रानी ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता ने बताया कि शादी के बाद से ससुरालीजन पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। उसके साथ मारपीट करते थे।
दहेज में दो लाख रुपये की मांग करते थे। कई बार पंचायत हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। शादी के बाद से करीब 20 बार बेटी के साथ मारपीट हो चुकी थी। इन दिनों बेटी तीन माह की गर्भवती थी। बेटी ने बुधवार रात फोन किया था। उसने बताया कि वह दहेज की रकम लेकर आ जाओ, वरना उसे ससुरालीजन मार डालेंगे। वह सारे काम बंद कर रात को बेटी की ससुराल आए, लेकिन देर हो चुकी थी। बेटी की गला दबाकर हत्या की जा चुकी थी। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। पति को हिरासत में लिया गया है।