{"_id":"63012c9f8e9e3342593f66c1","slug":"dead-body-of-middle-aged-youth-found-in-canal-fatehpur-news-knp713739689","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनपुरवा पुल के पास नहर में मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनपुरवा पुल के पास नहर में मिला व्यक्ति का शव
विज्ञापन
रक्षपालपुर। नहर में कनपुरवा पुल के पास एक अधेड़ का शव मिला है। देर रात उसकी शिनाख्त जमकोइली निवासी छोटू के रूप में हुई।
शनिवार को कनपुरवा पुल के पास नहर में लोगों एक व्यक्ति के शव को बहते देखा तो पुलिस को खबर की। एसएसआई बृजेश यादव ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। एसएसआई ने बताया कि मृतक लगभग 42 साल है।
उसके शरीर पर केवल हाफ पैंट था और गले में नीले रंग की प्लास्टिक की मोतियों की एक माला थी। सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। शव दो दिन पुराना है। अनुमान है कि युवक के साथ कोई घटना हुई है। इधर देर शाम शव की पहचान छोटू पासवान निवासी जमकोइली थाना किशनपुर के रूप में हुई।
थाने पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर था और शुक्रवार दोपहर बाद बकरी चराने के लिए निकला था। शाम को बकरियां वापस आ गई थी लेकिन छोटू वापस नहीं आया। इसके बाद से वह लोग उसकी खोज कर रहे थे।