फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dead body of Khalasi found in the bushes, fear of murder

Fatehpur News: झाड़ियों में मिला खलासी का शव, हत्या की आशंका

Sat, 17 Jun 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 17 Jun 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dead body of Khalasi found in the bushes, fear of murder

विज्ञापन
हसवा। राजस्थान से भाड़ा लेकर झारखंड जा रहे ट्रक खलासी का झाड़ियों से शव मिला। हत्या की आशंका जताई जा रही है। ट्रक समेत चालक गायब है। दो बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। पहली आशंका जताई रही कि ट्रक चालक ही खलासी की हत्या कर भागा है। उधर, बदमाशों पर ट्रक लूटकर ले जाने की आशंका जताई जा रही है। इसी वजह से चालक और ट्रक का पता नहीं लगना माना जा रहा है।
थरियांव थाने के बिलिंदा हाईवे पर झाड़ियों से एक युवक का शव मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मृतक की पहचान मुकेश सिंह पुत्र बृजेंद्र सिंह के रूप में की। वह राजस्थान प्रांत डिंडोर गांव थाना सिरौर जिला किरौली का निवासी था। ट्रक राजस्थान से झारखंड जा रहा था। परिजनों ने बताया कि चार दिन पहले मुकेश घर से निकला था। हाकिम सिंह ट्रक चालक है।
विज्ञापन

वह मुकेश कोखलासी के रुप में साथ लेकर गया था। आशंका जताई रही कि मुकेश को मारकर फेंका गया है। ट्रक ड्राइवर हाकिम सिंह लापता है। फोन भी स्विच आफ है। ट्रक मालिक से हसवा चौकी प्रभारी विकास सिंह ने संपर्क किया है। शव तीन से चार दिन पुराना है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed