फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dead body of a girl who had arranged a love marriage was found on the roadside.

Fatehpur News: प्रेम विवाह रचाने वाली युवती का रोड किनारे से शव मिला

Mon, 03 Mar 2025 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a girl who had arranged a love marriage was found on the roadside.
बिंदकी। शादीशुदा युवक ने अविवाहित युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दो साल पहले शादी की। शादी के बाद करीब डेढ़ साल तक साथ रखने के बाद छोड़कर गांव आ गया। युवती 28 फरवरी को युवक के घर पहुंची। जहां से दुत्कार कर भगाए जाने के बाद उसका शव शनिवार रात रोड किनारे से मिला। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। उसकी हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने राजवीर व कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जाफरगंज थाना क्षेत्र का रमदिनवापुर निवासी बरातीलाल की पुत्री ओमश्री निषाद(21) गांव में दूध बेचने का काम करती थी। जाफरगंज थाना क्षेत्र के गांजर गांव निवासी राजवीर निषाद दूध लेने के लिए ओमश्री के घर आता-जाता था। जहां दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ा।
विज्ञापन

बिंदकी पुलिस के मुताबिक करीब दो साल पहले राजवीर युवती को गांव से अपने साथ ले गया था। करीब छह माह पहले स्टांप पेपर में अलग रहने की लिखापढ़ी के बाद राजवीर गांव आ गया। यहां 28 फरवरी को युवती आई थी। दोनों के बीच विवाद भी हुआ। विवाद के बाद राजवीर की पहली पत्नी ने युवती को रिक्शा में बैठा दिया था। इसके बाद बिंदकी कोतवाली के फरीदपुर मोड़ पर युवती का शव मिला। पुलिस के मुताबिक कोई जाहिरा चोट नहीं है। उसके एक हाथ में हास्पिटल में लगाने वाला बैंडेज बंधा है। युवती का शव मिलने के बाद परिजन व ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। मां कमलेश ने बताया कि राजवीर ने पहली शादी छिपाकर युवती से दूसरी शादी की थी। उसे अहमदाबाद में कई महीने तक रखा था। छह माह पहले उसे छोड़कर गांव में रहने लगा। इससे युवती काफी परेशान रहती थी। वह राजवीर के घर आई थी। जहां उसके साथ काफी मारपीट की गई। पुलिस ने राजवीर व कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चालू की है। महिला के दो भाई सत्यभान व रोहित गुजरात के सूरत में रहते हैं। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed