फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dead body found hanging from a noose, scuffle with mother-in-law and father-in-law, uproar for six hours

Fatehpur News: फंदे से लटका मिला शव, सास-ससुर से हाथापाई, छह घंटे हंगामा

Sun, 14 Sep 2025 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dead body found hanging from a noose, scuffle with mother-in-law and father-in-law, uproar for six hours
फोटो-18-सीओ से झड़प करती महिलाएं। संवाद - फोटो : credit
बकेवर (फतेहपुर)। महिला का शनिवार को घर में फंदे से शव लटकता मिला। कानपुर से पहुंचे मायके पक्ष ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा हंगामा किया। इसके चलते करीब छह घंटे बाद पुलिस शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज पाई। मायके पक्ष ने सुसाइड नोट पर महिला की हैंडराइटिंग न होने की बात कही।
विज्ञापन

कानपुरनगर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के समाधि पुलिया निवासी धर्मेंद्र तिवारी ने पुत्री सृष्टि उर्फ जयंती (20) की शादी 26 जनवरी 2025 को कस्बा निवासी हरिओम पांडेय के साथ की थी। हरिओर बिहार के पटना जिला स्थित एक गैस एजेंसी में काम करता है। ससुर राजेश पुरोहित ने बताया कि शनिवार को वह श्राद्ध कराने गए थे और पत्नी सिद्धी खेत गईं थीं। वह करीब 10 बजे घर लौटे तो बहू का कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर बहू को साड़ी के फंदे से लटका देखा। इस पर पुलिस और बहू के मायके सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उतारा। मायके से पिता धर्मेंद्र तिवारी, मां बीना, भाई वंश और कई रिश्तेदार पहुंचे और हंगामा करने लगे। इस दाैरान उन लोगों ने सास-ससुर से हाथापाई भी की। मां बीना ने बताया कि बेटी का सुबह करीब सात बजे फोन आया था। फोन पर पुत्री काफी परेशान थी। आरोप है कि पुत्री को सास खाना-पानी नहीं देती थी। दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करती थी। उसे लेने दोपहर को आना था, लेकिन उससे पहले बेटी की मौत की खबर आ गई।
विज्ञापन




सुसाइड नोट में सृष्टि ने मौत पर किसी को जिम्मेदार नहीं बताया। पति को अपना ध्यान रखने की बात लिखी थी। सुसाइड नोट को लेकर मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि हैंडराइटिंग सृष्टि की नहीं है। सीओ प्रगति यादव ने बताया कि ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का मायके वाले आरोप लगा रहे हैं। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed