{"_id":"68c2b7060352031cd606a84f","slug":"dcm-rammed-into-parked-vehicle-from-behind-driver-died-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1262657-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: खड़े वाहन में पीछे से घुसी डीसीएम, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: खड़े वाहन में पीछे से घुसी डीसीएम, चालक की मौत
विज्ञापन
अल्लीपुर (फतेहपुर)। मलवां थाना क्षेत्र के सौंरा ओवरब्रिज पर बुधवार रात खड़े वाहन में तेज रफ्तार डीसीएम जा घुसी। इससे डीसीएम चालक की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी है।
गणेशपाल पुत्र राम आसरे निवासी चंदई मजरे तिलौली पोस्ट मऊ जिला चित्रकूट शंकरगढ़ से कबाड़ लादकर कानपुर जा रहा था। जैसे ही डीसीएम ओवरब्रिज पर पहुंची तो सड़क किनारे खड़ा वाहन उसे दिखाई नहीं दिया। इससे डीसीएम वाहन में जा घुसी।
तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और चालक गणेशपाल को डीसीएम से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। चालक के पारिवारिक भाई रामआसरे ने बताया कि गणेशपाल की खुद की गाड़ी थी। वह ही उसे चलाता था।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मलवां राजकिशोर ने बताया कि हादसे की जांच सीसीटीवी फुटेज देखकर कराई जाएगी। सड़क पर वाहन खड़ा करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।