{"_id":"692dfea2705ad9b0e202d928","slug":"dcm-overturns-on-agra-lucknow-expressway-fatehpur-news-c-214-1-knj1006-141004-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डीसीएम पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डीसीएम पलटी
विज्ञापन
फोटो:21: एक्सप्रेसवे पर पलटी डीसीएम। स्रोत : यूपीडा
तालग्राम (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वाराणसी से पंजाब जा रही डीसीएम चालक को झपकी आने से डिवाइडर से टकरा कर बेहटा गांव के पास पलट गई। हादसे में चालक मामूली रूप से घायल हुआ है। वहीं मटर की फलियों के पैकेट सड़क पर बिखर गए।
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू मनाली के थाना मुतर अंतर्गत गांव गजोरा निवासी विशाल ठाकुर (35) पंजाब से डीसीएम पर मटर की फलियों के पैकेट लाद कर वाराणसी जा रहा था। बेहटा गांव के पास सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब झपकी आने से डीसीएम अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
सूचना पर यूपी डायल 112 और तालग्राम पुलिस, यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से डीसीएम को टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है। मटर को दूसरी डीसीएम से वाराणसी भेजा गया।