{"_id":"69ac7c1d63ba0679a802ca09","slug":"daulatpur-and-shahpur-hardaspur-will-shine-with-development-works-fatehpur-news-c-217-1-brp1009-150436-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: विकास कार्यों से चमकेगा दौलतपुर और शाहपुर हरदासपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: विकास कार्यों से चमकेगा दौलतपुर और शाहपुर हरदासपुर
विज्ञापन
धाता। विकास खंड के ग्राम दौलतपुर के मजरे कोट और ग्राम पंचायत शाहपुर हरदासपुर में विकास कार्य कराए जाएंगे। इन दोनों कार्यों पर करीब 10.54 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
ग्राम दौलतपुर के मजरे कोट में बरातघर के सामने 80 मीटर लंबाई और तीन मीटर चौड़ाई में इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य पर करीब 3.76 लाख रुपये खर्च होंगे। सड़क बनने से बारातघर तक आने-जाने में लोगों को सुविधा होगी और आवागमन आसान हो जाएगा।
वहीं ग्राम पंचायत शाहपुर हरदासपुर में विधायक निधि से बने उत्सव और बारातघर के प्रथम तल पर एक कमरा, शौचालय और सीढ़ी का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य पर करीब 6.78 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य में प्लास्टिक की टंकी और पाइप लाइन की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे भवन का उपयोग अधिक सुविधाजनक हो सके।
विज्ञापन
क्षेत्र के रामप्रकाश यादव ने बताया कि बरातघर के सामने सड़क खराब होने से लोगों को परेशानी होती थी। इंटरलॉकिंग बनने से आवागमन आसान होगा। राजेश कुमार ने कहा कि शादी-विवाह और अन्य कार्यक्रमों के दौरान लोगों को दिक्कत होती थी, लेकिन सड़क बनने से राहत मिलेगी। वहीं सुनील पटेल ने कहा कि ऐसे निर्माण कार्यों से गांव के विकास को गति मिलेगी।