फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Daryapur entered the semi-finals

Fatehpur News: दरियापुर ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Wed, 20 Dec 2023 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Daryapur entered the semi-finals
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

थरियांव। हसवा ब्लॉक के मंडा सरायं प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में दरियापुर ने मकनपुर के हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बुधवार को पहला मैच सलेमपुर और दरियापुर के बीच लीग मैच खेला गया। सलेमपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। मैदान में बल्लेबाजी करने उतरी दरियापुर टीम ने 12 ओवर में 6 विकेट खोकर 118 रनों का स्कोर खड़ा किया।
जवाब में सलेमपुर टीम 8.5 ओवर में 67 रनों में ही सिमट गई। दरियापुर टीम ने 51 रनों से मैच जीत लिया। दरियापुर टीम के खिलाड़ी जैद खान 26 गेंद में आठ छक्के और एक चौके की मदद से 63 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच दरियापुर और मकनपुर के बीच खेला गया। दरियापुर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 131 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी मकनपुर टीम 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 106 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

दरियापुर टीम 25 रनों से मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गई। मोहम्मद आसिफ ने तीन ओवर में सात रन देकर दो विकेट लिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष बृजेश सिंह, मुख्य अतिथि सुरेश सिंह, उमेश सिंह परमार, सुरेंद्र सिंह परमार, महेंद्र सिंह परमार, दिलीप सिंह, जीतू गुरुजी, ऋषि प्रताप सिंह, शुभम तिवारी, गोलू सिंह, गुड्डू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed