{"_id":"6343239627190051ad564884","slug":"dangal-up-news-fatehpur-news-fatehpur-fatehpur-news-knp7224385116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहटी दंगल में पहलवानों का दिलचस्प मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहटी दंगल में पहलवानों का दिलचस्प मुकाबला
विज्ञापन
अमौली। ब्लॉक के बेहटी में 56 वां ऐतिहासिक दंगल का आयोजन हुआ। इसमें फतेहपुर के श्रीराम सहित पहलवानों ने दांवपेच दिखाते हुए दिलचस्प मुकाबला किया। दंगल का शुभारंभ विधायक जहानाबाद राजेंद्र पटेल व विधायक बिंदकी जयकुमार सिंह जैकी ने किया।
दंगल में मथुरा के विश्वजीत ने फिरोजाबाद के हरेंदर को पटकनी दी। बनारस की खुशी ने दिल्ली की नेहा को कड़ी टक्कर देकर चित किया। बनारस के रितेश ने जालौन के भरत को पटकनी दी। टुंडला के छोटू , रामौतार बबई, फिरोजाबाद के रवि, मथुरा के महावीर, दिल्ली के जितेंद्र दिल्ली, फतेहपुर के श्रीराम फतेहपुर, रतनतारा के अशोक के मुकाबले बराबरी पर छूटे। रेफरी बाबू पटेल भी कुश्ती के दौरान पहलवानों के दांव पेच में फंसकर गिर गए।
दंगल का संचालन गांव के ही धर्मेंद्र सिंह ने किया। आयोजक प्रधान संघ के अध्यक्ष अरविंद उमराव ने आगंतुकों का स्वागत कर सभी का आभार व्यक्त किया। दयाशंकर पहलवान, श्रीकांत उत्तम, सुरेंद्र यादव, श्यामलाल निषाद, संतोष गुप्ता, विवेक उमराव, सनोज उमराव, अजीत साहू, दीपक, ओमप्रकाश, राजू सचान और बंटू सोनकर मौजूद रहे।