फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dance contest plenty Thirke Sapling

डांस प्रतियोगिता में खूब थिरके नौनिहाल

Fri, 03 Feb 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Fri, 03 Feb 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Dance contest plenty Thirke Sapling
चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकंड्री स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकंड्री स्कूल चित्रांशनगर में गुरुवार को डांस कंप्टीशन हुआ। कक्षा एक से तीन तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने तरह-तरह के डांस कर मौजूद लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कक्षा एक की अन्वेषा, रुद्राक्ष, निकिता, आस्था, कार्तिका, प्राची, शौर्य व साथी छात्र-छात्राओं ने इतनी से हंसी, मोंगली, बिल्ली बोली म्याऊं शीर्षक के अलग-अलग गीत पर डांस प्रस्तुत किया। कक्षा दो की जान्हवी, हया, अनुष्का, श्रेयांश, वेदिका, अमृता, रितेश आदि बच्चों ने गणेशा, कृष्णा और होली के त्योहार की झांकी से सभी को मोहित किया।
विज्ञापन



कक्षा तीन के अर्णव, अभिलाषा, ओम, अनुष्का, वैष्णवी, अंबुज आदि ने हिंदुस्तानी जय हो और मां तुझे सलाम गीत पर अभिनय प्रस्तुत किया। तीनों प्रतियोगिताओं में बच्चों में अजब गजब की प्रतिभा दिखाई। स्कूल प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव ने बच्चों को उनके बेहतर अभिनय के लिए उत्साहित किया। प्रधानाचार्य आभा सिंह ने अभिभावकों का आभार जताते हुए कहा कि विद्यालय में बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए समय-समय पर यह आयोजन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed