{"_id":"6716b3b05c453899a802cc09","slug":"dairy-operators-dead-body-found-hanging-from-a-tree-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-123188-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: डेयरी संचालक का पेड़ पर फंदे से शव लटकता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: डेयरी संचालक का पेड़ पर फंदे से शव लटकता मिला
विज्ञापन
जहानाबाद। घर से निकले डेयरी संचालक का शव सोमवार दोपहर बाद नीम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। हादसे से परिजनों का हाल बेहाल है। ग्रामीणों में घरेलू विवाद के बाद डेयरी संचालक के दोपहर को घर से निकलने की चर्चा रही।
थाना क्षेत्र के कोरीपुर एकलव्य नगर निवासी जितेंद्र निषाद (35) डेयरी संचालक थे। उनका मोहल्ले के बाहर संजय के खेत पर नीम के पेड़ में ग्रामीणों ने शव लटकता देखकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रस्सी के फंदे को काटकर शव नीचे उतारा। डेयरी संचालक का शव देखकर पत्नी अनुसुइया बदहवास हो गई। उनके चार पुत्र अजीत, सुजीत, नमित, कार्तिक हैं। थानाध्यक्ष अनुरुद्ध द्विवेदी ने बताया कि भाई गोविंद की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घरेलू विवाद पर आत्महत्या की चर्चा सामने आ रही है।