{"_id":"63a5f9f8ce7dc82a245f96c5","slug":"daily-purchase-of-six-hundred-quintals-in-seven-centers-investigation-team-constituted-fatehpur-news-knp7351036158","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: फतेहपुरः सात केंद्रों में छह सौ क्विंटल की रोज खरीद, जांच टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: फतेहपुरः सात केंद्रों में छह सौ क्विंटल की रोज खरीद, जांच टीम गठित
विज्ञापन
फतेहपुर। धान क्रय केंद्रों में क्रमिक लक्ष्य को लगातार बराबर खरीद किए जाने पर जनप्रतिनिधियों ने सवाल उठाए। ऑनलाइन फीडिंग की जांच कराने पर सात क्रय केंद्रों की खरीद संदिग्ध सामने आई। 600-600 क्विंटल खरीद करने के मानक को केंद्र प्रभारियों ने लक्ष्य बनाया और बराबर फीडिंग की गई। इस पर उप उपायुक्त एवं निबंधक सहकारिता प्रयागराज ने जांच टीम गठित की है।
एक नवंबर से जिले में क्रय केंद्रों पर धान की खरीद हो रही है। एक क्रय केंद्र पर दो कांटा से तौल कराने का आदेश हुआ है, जिसमें 600 क्विंटल खरीद का लक्ष्य रखा गया है। यानि एक कांटा पर 300 क्विंटल तौल कराई जाए। सुबह नौ बजे से शाम पांच तक तौल कराने और फीड कराने का समय दिया गया है।
पीसीएफ के 23 क्रय केंद्र है, जिनमें किसानों के धान की खरीद हो रही है, लेकिन जिसमें सात क्रय केंद्र ऐसे हैं, जिनमें ऑनलाइन फीडिंग में बराबर तौल कराने की रिपोर्ट दी गई। जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर मामला सामने आया कि रोज 600-600 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
विज्ञापन
उप उपायुक्त एवं निबंधक सहकारिता हीरेंद्र सिंह ने बताया कि धान खरीद का मामला ऐसे होता है कि किसी दिन कुछ अधिक खरीद होगी और किसी दिन कम खरीद होगी, लेकिन सात क्रय केंद्रों पर रोज 600-600 क्विंटल धान की फीडिंग करना जांच के दायरे में आता है। धान बेचने के लिए जिन किसानों के नाम फीड किए गए हैं, उनका सत्यापन कराया जाएगा। किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।