फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Villagers in the Dhata area distressed by power outages

Fatehpur News: धाता क्षेत्र में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

Wed, 16 Sep 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Villagers in the Dhata area distressed by power outages
= पूरी नहीं हो पा रही नींद, टहलकर काटनी पड़ती है रात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धाता। कस्बा समेत खरसेड़वा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 100 गांवों में 24 घंटे में आठ घंटे तक की बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रात में छह घंटे तक आपूर्ति बंद रहने से उमस और मच्छरों के बीच लोगों को जागकर रात गुजारनी पड़ रही है। दिन में ट्रांसफार्मर बदलने और लाइनों में फाल्ट के कारण होने वाली कटौती ने समस्या और बढ़ा दी है।
ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में सुबह एक घंटे, शाम को एक घंटे और रात में करीब छह घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। रात में आपूर्ति बाधित होने से गर्मी और उमस के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। जिनके पास इन्वर्टर है उनको कुछ राहत मिल जाती है, लेकिन अधिकांश ग्रामीणों को गर्मी से बचने के लिए घर के अंदर-बाहर टहलकर रात काटनी पड़ रही है।
विज्ञापन

धाता विद्युत उपकेंद्र से धाता, सोनारी और हरदवां फीडर संचालित होते हैं। वहीं, खरसेड़वा उपकेंद्र से अहमदपुर कुसुंभा, खरसेड़वा और उरई समेत अन्य फीडरों को बिजली आपूर्ति की जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि सोनारी फीडर से जुड़े गांवों में समस्या अधिक है। लंबी लाइन होने के कारण बार-बार फाल्ट होने से कई गांवों को मुश्किल से 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति का समय बढ़ाने और रात में होने वाली कटौती बंद करने की मांग की है। अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि लाइनों में फाल्ट होने पर कर्मचारी उसे ठीक करते हैं। इसके अलावा अधिकांश कटौती अधिकारियों के आदेश पर सिराथू से की जा रही है। स्थानीय स्तर से बिजली कटौती नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

=================
फाल्ट के नाम पर कटौती, रात में बिजली ने उड़ाई नींद
बिंदकी। इन दिनों कस्बे की विद्युत व्यवस्था बदहाल है। फाल्ट के नाम पर होने वाली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। खासकर रात में अघोषित विद्युत कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार रात कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। अलग-अलग स्थानों पर हुए फाल्ट के कारण शटडाउन के नाम पर भी आपूर्ति प्रभावित रही। तय रोस्टर के बावजूद 18 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। एसडीओ विजय कुमार ने बताया कि सोमवार रात दरवेशाबाद फीडर से रोस्टिंग के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रही। फाल्ट होने पर तत्काल लाइनमैन भेजकर आपूर्ति बहाल कराई जाती है। (संवाद)

----

रोस्टिंग के नाम पर कटौती, 10 घंटे मिल रही बिजली
अमौली। विद्युत उपकेंद्र से संचालित बिरनई, देवरी, कस्बा, मानेपुर, दपसौरा, चांदपुर और पंप कैनाल समेत सभी फीडरों में मुश्किल से 10 से 11 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। रोस्टिंग के नाम पर शाम पांच से सात बजे, रात 8:30 से 10:30 बजे और मध्यरात्रि दो से चार बजे तक नियमित कटौती की जा रही है। इससे ग्रामीणों की रात की नींद खराब हो रही है। कस्बे के कैलाश वर्मा, सुरेश कुमार, विनोद और अघुवीर ने बताया कि सरकार का 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा पूरी तरह गलत साबित हो रहा है। अवर अभियंता अनिल मलिक ने बताया कि रोस्टिंग ऊपर से की जाती है। उपकेंद्र को जितनी देर बिजली मिलती है, उतनी देर आपूर्ति दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed