फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dabang captured the land, did not remove the order of SDM

दबंग ने किया जमीन पर कब्जा, एसडीएम के आदेश पर भी नहीं हटा

Wed, 06 Jan 2021 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Dabang captured the land, did not remove the order of SDM
खागा तहसील में समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायतें सुनती जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व एसपी सतपाल - फोटो : FATEHPUR
खागा। तहसील समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों के निस्तारण में अफसर पूरी ईमानदारी नहीं बरत रहे हैं। हालात ये हैं कि एसडीएम के आदेश के बाद भी दबंग जमीन से कब्जा नहीं हटा रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित ने जब डीएम अपूर्वा दुबे के सामने अपनी समस्या रखी तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए समस्या का निस्तारण जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए। खागा तहसील में हुए तहसील समाधान दिवस में कुल 201 शिकायतें पहुंची इनमें से 23 का मौके पर निस्तारण हुआ ।
विज्ञापन

जहांगीर नगर गहुरे निवासी कल्लू ने शिकायत की कि उसकी जमीन पर कुछ लोग कब्जा किए हैं। तहसील समाधान दिवस में शिकायत की तो एसडीएम ने कब्जा हटवाने के आदेश दिए लेकिन अभी तक कब्जा नहीं हटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनपुरवा गांव निवासी शर्मिला देवी ने बताया कि वरासत में उसे असलहे का लाइसेंस मिला है। राइफल खागा कोतवाली में जमा है और पुलिस दे नहीं रही है। तीन महीने से उसे टरकाया जा रहा है। कई बार तहसील समाधान दिवस में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
एसपी सतपाल अंतिल ने खागा कोतवाली को समस्या का निस्तारण तुरंत करने के निर्देश दिए। मऊ पारा गांव निवासी चंद्रकिशोर, रामशरण ने शिकायत की कि उनके गांव की मतदाता सूची में दूसरे गांव के लोगों को जोड़ दिया गया है।
मतदाता सूची बनाने में जमकर गड़बड़ी की गई है। इरादतपुर चतुर्भुजपुर निवासी लाल सिंह ने आरोप लगाया कि उसके गांव में दूसरे गांव के लोगों को पीएम आवास दे दिया गया।
जबकि वह पात्र होते हुए भी अभी तक आवास से वंचित है। कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण करते समय शिकायतकर्ता के साथ फोटोग्राफ जरूर होना चाहिए ।
एसपी सतपाल अंतिल ने कहा कि विवादों का निस्तारण ईमानदारी से किया जाए, ताकि जनता में शासन, प्रशासन के प्रति विश्वास बना रहे। पंचायत चुनाव होने वाले हैं गांवों की गुटबाजी और विवादों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।
इस मौके पर एसडीएम प्रहलाद सिंह, तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा, उप कृषि निदेशक बृजेश सिंह, उद्यान अधिकारी रामसिंह, एक्सईएन विद्युत मेघ सिंह, डीडीओ रमेश चंद्रा, डीपीआरओ अजय आनंद सरोज मौजूद रहे।
फतेहपुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर खागा तहसील में स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाया। यहां पर 180 लोगों की कोविड-19 जांच की गई। इसमें 50 लोगों के सैंपल को जांच के लिए लखनऊ भेजे गए। 130 लोगों की जांच निगेटिव आई।
बिंदकी। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। 190 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई और 13 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

कारागार राज्यमंत्री ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में जो भी फरियादी आए हैं। उनको एक ही शिकायत को लेकर बार-बार न आना पड़े। इस मौके पर सीडीओ सत्यप्रकाश, एएसपी राजेश कुमार, एसडीएम प्रियंका सिंह, सीओ योगेंद्र सिंह मलिक, नगर पालिका ईओ निरुपमा प्रताप, कोतवाल सत्येंद्र सिंह मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed