{"_id":"678559ebb64814a5f40ec25a","slug":"cyclist-injured-in-bike-collision-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-127606-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल
Mon, 13 Jan 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के डिगरवा गांव के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी गिरधारी लाल घर से किसी काम से साइकिल से निकला था। थाना क्षेत्र के डिगरवा गांव के समीप बाइक सवार ने साइकिल को टक्कर मार दिया। हादसे में साइकिल सवार घायल हो गया। घायल को हथगाम सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। (संवाद)
खंती में गिरने से बाइक पर सवार दो घायल
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के ईकारी गांव के समीप अनियंत्रित बाइक खंती में गिरने से बाइक पर सवार दो घायल हो गए। हादसे की जानकारी परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। थाना क्षेत्र के ईकारी गांव निवासी मोहन लाल (54) व गांव के निवासी रविंद्र नाथ गौड़ का 22 वर्षीय पुत्र सौरभ गौड़ बाइक से जा रहे थे। उनकी बाइक गांव के समीप अनियंत्रित होकर खंती में गिर गई। जिससे दोनों बाइक सवारों को गंभीर चोट आई। उन्हें एंबुलेंस से थरियांव अस्पताल भेजा गया। (संवाद)
बाइक सवार घायल
फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी अब्दुल हनीफ का 32 वर्षीय पुत्र अफ़ज़ल घर से बाइक पर किसी काम से निकला था। उसकी बाइक गांव के बाहर अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। बाइक सवार घायल हो गया। परिजन उसे बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। (संवाद)