फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   cultural

केक काटे, दीपक जलाए, मिठाई खिलाई

Fri, 11 Nov 2022 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
cultural
सांसद आवास में फतेहपुर स्थापना दिवस पर केट काटते भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा व अन्य। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। जिलेभर में फतेहपुर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। केक काटा गया। कई स्थानों पर दिये जलाए। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। पूर्वजों को नमन किया गया।
विज्ञापन

सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र ने केक काटकर सभी का मुुंह मीठा कराया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, रघुवीर लोधी, संजय गुप्ता व महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष संजना द्विवेदी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

खागा संवाद के मुताबिक बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के आह्वान पर गुरुवार को नदी घाट, प्राचीन मंदिर, सरोवर के किनारे दीप जलाए और पूर्वजों को नमन किया। विजयीपुर क्षेत्र के गुरसंडी, सैदपुर, एकडला, नौबस्ता, खागा, किशनपुर नगर पंचायत के जल स्त्रोतो के किनारे दीप जलाए। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने बिंदकी के बावन इमली स्थल पर शहीदों के नाम पर दीप जलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंदकी संवाद के मुताबिक युवा विकास समिति ने 196 दीपक जलाकर स्थापना दिवस मनाया। अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर पौधरोपण किया। इस मौके पर अमर शहीद जोधा सिंह अटईया के वंशज चंद्रपाल सिंह दद्दू, जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह भदौरिया, लक्ष्मीचंद्र उर्फ मोना ओमर, आलोक गौड़ मौजूद रहे।

हथगाम संवाद के मुताबिक आदर्श पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जिले के ऐतिहासिक स्थलों के बारे में जानकारी दी। छात्र शिवा, विदित मौर्य व नितिन कुमार ने बताया कि हथगाम ऋषि पाराशर की कर्म स्थली रही है। महर्षि वेदव्यास की जन्म स्थली इसके बगल में स्थित नौबस्ता है। हथगाम नगर में पत्रकार शिरोमणि गणेश शंकर विद्यार्थी की पैतृक जन्मभूमि है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश द्विवेदी ने कहा कि हमें गर्व है कि हम समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के उत्तराधिकारी हैं। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक चंद्र कुमार, हिमांशू यादव, महेश त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed