फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Crop loss survey conducted in 29 villages; reports for 20 still pending.

Fatehpur News: 29 गांवों में फसल नुकसान का सर्वे, 20 की रिपोर्ट अब भी लंबित

Thu, 01 Oct 2026 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Crop loss survey conducted in 29 villages; reports for 20 still pending.
फतेहपुर। बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित गांवों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले के 29 गांवों में सर्वे कराया गया है। 30 सितंबर की रिपोर्ट के अनुसार नौ गांवों का सर्वे पूरा हो चुका है, जबकि 20 गांवों की रिपोर्ट अभी लंबित है।
विज्ञापन

सर्वे रिपोर्ट में हसवा, मलवां, तेलियानी और धाता समेत विभिन्न क्षेत्रों के गांव शामिल हैं। हसवा क्षेत्र में अहकारी, नरैनी, टीसीसी, अंधमऊ, बुधरामऊ, खेशान, सरकी और बेरांव आदि गांवों में सर्वे कराया गया है। तेलियानी क्षेत्र के नसीरपुर बेलवारा, मदारीपुर कलां, चौधियापुर मझरे रामपुर खुरान, बिशीपुर, मऊ और सहिजादेपुर आदि गांव भी सूची में हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार अहकारी में सर्वे पूरा हो चुका है और फसल क्षति 25 प्रतिशत दर्ज की गई है। बाकी गांवों में क्षति प्रतिशत दर्ज नहीं होने से नुकसान का अंतिम आंकड़ा सामने नहीं आया है। मलवां क्षेत्र में आऊंग, अभयपुर, अशापुर और पुरबुजुर्ग समेत गांवों को सर्वे सूची में शामिल किया गया है। धाता क्षेत्र के केशोरायपुर कवतामई गांव का भी सर्वे कराया गया है। इसके अलावा टीकर, फरीदपुर, इरादतपुर चतुर्भुजपुर और भदभऊ आदि गांव भी सूची में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार बताते हैं कि फसल नुकसान के आकलन के बाद ही किसानों को बीमा योजना के तहत मिलने वाले मुआवजे की तस्वीर स्पष्ट होगी। अधिकांश गांवों का सर्वे लंबित होने के कारण जिले में अतिवृष्टि और बाढ़ से कितने क्षेत्र में फसल प्रभावित हुई है, इसका आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed