फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman died in the accident, the car overturned, injuring five

दुर्घटना में महिला की मौत, कार पलटने से पांच घायल

Wed, 21 Dec 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला, फतेहपुर
अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 21 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Woman died in the accident, the car overturned, injuring five
accident (प्रतीकात्म) - फोटो : Amar Ujala
अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। घायल पांचों लोग बुलंदशहर जिले के हैं। घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। वहां उन्हें रीजेंसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



बबली देवी (39) राजस्थान प्रांत जयपुर जिले के ब्रह्मपुरी गटौर रोड कोली बस्ती सर्किल निवासी लक्ष्मीनारायण की पत्नी थी। वह थरियांव थाना पुलिस को हाईवे क्षेत्र के भारतपुर मोड़ के पास रविवार की रात घायल हालत में मिली थीं। पुलिस ने उसे 108 से जिला अस्पताल भेजा था। थरियांव पुलिस ने किसी वाहन की टक्कर से महिला के घायल होने की बात बताई है। उस महिला की सोमवार की रात इलाज दौरान मौत हो गई। पंचायतनामा भरने जेल चौकी इंचार्ज छविनाथ सिंह पहुंचे। महिला के पास से मिले कागजात से उसका नाम पता मालूम हो सका। पंचायतनामे की कार्रवाई रोक दी गई। उन्होंने जयपुर एसपी को फतेहपुर एसपी कार्यालय से फैक्स भेजा है। इसमें महिला के बारे में सारी डिटेल दी है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि एसपी और कोतवाल का नंबर फैक्स में दिया गया है। शायद महिला का कोई संबंधी पते पर मिला तो उसे दुर्घटना की जानकारी दी जा सकेगी।
विज्ञापन



इधर, सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर एआरटीओ कार्यालय के पास सोमवार की रात करीब एक बजे ओवरटेक कर रही कार को ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी। कानपुर की ओर जा रही कार डिवाइडर में जा चढ़ी और अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी घायल बुलंदशहर जिले के सिकंदरबाद थाना क्षेत्र के कनौडिया निवासी हैं और गाजियाबाद जिले में किसी कंपनी के कर्मचारी हैं। कार सवार बिहार से वापस गाजियाबाद जा रहे थे। घायलों मोहम्मद जैद, विक्रम अग्रवाल, पुष्पेंद्र, रवि चौधरी, लव कुमार को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट को रेफर किया गया। इन सभी को रीजेंसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed