फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two drivers killed in collision of trucks

ट्रकों की भिड़ंत में दो चालकों की मौत

Tue, 17 Nov 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Tue, 17 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two drivers killed in collision of trucks

बकेवर थाना क्षेत्र के मुगलरोड हाइवे पर आलमपुर गांव

विज्ञापन
मोड़ के पास रविवार देर रात दो ट्रकों की भिड़ंत में दोनों ट्रक के चालकों ने दम तोड़ दिया। हादसे में ट्रकों के परखचे उड़ गए। बीच सड़क इस दुर्घटना से करीब दो घंटे तक हाइवे जाम रहा। पुलिस ने क्रेन से वाहनों को किनारे कराकर यातायात चालू कराया।

जानकारी के अनुसार, हमीरपुर से मौरंग लादकर चौडगरा की ओर जा रहे पंडित का पुरवा, बाराबंकी निवासी शिवनरेश के पुत्र चालक रामकुमार तिवारी (25) का ट्रक सामने से आ रहे मेहगली बाग, आगरा निवासी शिशुपाल के पुत्र चालक सत्यवीर सिंह (37) के ट्रक से भिड़ गया।

दोनों ट्रकों की रफ्तार तेज होने से दोनों चालकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में दोनों ट्रकों की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वाहनों के परखचे पूरे रास्ते में फैल गए।

हाइवे पर जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष बकेवर राजेंद्र सिंह ने हमराही पुलिसकर्मियों व अन्य ट्रकों के चालकों की मदद से दोनों गाड़ियों के चालकों के शवों को बाहर निकाला। दोनों चालकों के शव स्टेयरिंग और बॉडी के बीच फंसे हुए थे।

टीन और लोहे को काटकर चालकों को बाहर निकाला जा सका। हालांकि तब तक उनकी नब्ज थम चुकी थी। मृतकों के परिजनों को सूचना देने के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने एक ट्रक मालिक अतीश शुक्ला की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed