{"_id":"093a56e6c2cc9401fc5cb8ae510ae2ae","slug":"truck-driver-accused-of-killing-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर।
Updated Wed, 18 Feb 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
एल्यूमीनियम से लदा ट्रक लूटने की वारदात के बाद कानपुर के चालक को गोली मारने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस पहले ही चार बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
हुसैनगंज एसएचओ आरसी यादव ने बताया कि घटना के वांछित अपराधी मोहन लोधी पुत्र शिवराज निवासी मौनी का पुरवा थाना असोथर को गिरफ्तार किया है। बदमाश को पुलिस ने सोमवार रात गांव से पकड़ा है। उसकी निशानदेही पर आला कत्ल तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट से जमानत पर अपराधी घूम रहा था। उसके खिलाफ अपनी भाभी की हत्या और चोरी के विरोध में हत्या करने के मुकदमे हैं।
उसको चोरी के विरोध में हत्या करने के आरोप में कोर्ट ने दोषी माना था और आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सजायाफ्ता बदमाश हाईकोर्ट से जमानत पर है।
गौरतलब है कि एक फरवरी को एल्यूमीनियम से लदा ट्रक लूट कर लाये थे। ट्रक चालक संदीप कुमार निवासी ताहपुर थाना ककवन कानपुर की मोहन ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले बाकी साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गये थे लेकिन आरोपी फरार था।
विज्ञापन