{"_id":"591f46624f1c1b8523f2331f","slug":"truck-crushes-couple-baby-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने दंपति व बच्ची को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने दंपति व बच्ची को कुचला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Sat, 20 May 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से शादी समारोह में जाने को निकले साइकिल सवार दंपति व उनकी बेटी को ट्रक ने कुचल दिया। तीनों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार दोपहर हुसैनगंज थानाक्षेत्र के कढ़ीवा मोड़ पर हुआ। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
हथगाम थाना क्षेत्र के महरूपुर निवासी मकदूम रैदास (45) के साले रामसजीवन की बेटी की रविवार को शादी है। इनका घर हुसैनगंज के बलुवापुर में है। शुक्रवार दोपहर मक दूम, पत्नी गंगादेई व बेटी सलोनी (10) के साथ साइकिल से बलुवापुर जा रहा था। हुसैनगंज थाने के कढ़ीवा मोड़ के पास दूसरी तरफ से सात मील की ओर जा रहे ट्रक ने साइकिल को चपेट में ले लिया। मक दूम और उनकी पत्नी छिटक कर सड़क पर गिरे और पहिये से कुचल गए।
सलोनी उछलकर दूर गिरी। चीख-पुकार व हादसे की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंचे। भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। दंपति की मौत हो चुकी थी। सलोनी की नब्ज चल रही थी। उसे तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। यहां से कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मकदूम के पास मिले मोबाइल से परिजनों को खबर दी। एसएचओ एपी तिवारी ने बताया कि चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला है। रिपोर्ट दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।