फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Truck collision son's death , the couple injured

ट्रक की टक्कर से बेटे की मौत, दंपति घायल

Sat, 30 Jan 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sat, 30 Jan 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Truck collision son's death , the couple injured

जहानाबाद थाना क्षेत्र के मुगल रोड पर शुक्रवार को

विज्ञापन
चिल्ली मोड़ के पास एक कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससेे बाइक सवार दंपति घायल हो गए और पुत्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपति को सीएचसी जहानाबाद में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान हालत चिंताजनक देख डाक्टरों ने फतेहपुर के लिए रेफर   कर दिया। उधर मृतक किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को उरई के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी रज्जन तिवारी बाइक से पत्नी पप्पी व पुत्र राम (15) को लेकर अपनी बहन के घर फतेहपुर जा रहे थे। सभी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हो जा रहे थे।

जहानाबाद थाना क्षेत्र के मुगलरोड हाईवे पर गांव चिल्लीमोड़ के पास सामने से आ रहे एक कंटेनर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार तीनों लोग दूर तक घिसटते चले गए। बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

आंखों के सामने पुत्र की मौत होते देख दंपति अचेत हो गए। सूचना पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने राहगीरों की मदद से दंपति को सीएचसी जहानाबाद मेें भर्ती कराया। घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया है, लेकिन चालक व खलासी फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed