फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three teachers drunk, suspended

शराब पीते मिले तीन शिक्षक, निलंबित

Sun, 19 Mar 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sun, 19 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Three teachers drunk, suspended
demo pic - फोटो : अमर उजाला
तीन शिक्षकों ने हदें पार कर दीं। ये बीआरसी में शराब पीते पकड़े गए। इन्हें बीईओ की रिपोर्ट के बाद बीएसए ने तुरंत निलंबित कर दिया। तीनों की प्रश्नपत्र वितरण में ड्यूटी लगाई गई थी। प्राथमिक स्कूल बरेठर खुर्द के इंचार्ज प्रधानाध्यापक पुनेश्वर चंद्र, उच्च प्राथमिक खांडेदेवर के सहायक अध्यापक शिवप्रकाश व प्राथमिक स्कूल बड़हा के सहायक अध्यापक रामसिंह की ड्यूटी परिषदीय स्कूलों के वार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्र वितरण में लगाई गई थी। प्रश्नपत्र वितरण का काम खत्म होने के बाद तीनों शिक्षक शनिवार को बीआरसी खजुहा (बीईओ कार्यालय) का एक कमरा बंद कर दोपहर 12 बजे ही जाम लड़ाने लगे। दूसरे कक्ष में बीईओ राजीव गंगवार विभागीय काम निपटा रहे थे।
विज्ञापन


बीईओ ने बताया कि इस दौरान उन्हें कई बार शराब की बू समझ में आई, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। शाम करीब पौने चार बजे वह आशंका पर बू आने वाले कमरे में पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने जब दरवाजा खुलवाया तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। तीनों शिक्षक शराब के नशे में धुत थे और मेज पर शराब के पैग सजे हुए थे। प्लेट में नमकीन रखी थी। उन्होंने पूछताछ की, तो तीनों शिक्षक एक-एक कर कमरे से निकल गए। बीईओ ने बताया कि तीनो शिक्षकों की इस हरकत की रिपोर्ट बीएसए को भेज गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इससे पहले इन शिक्षकों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
बीएसए विनय कुमार ने बताया कि बीईओ की रिपोर्ट पर ही तीनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही अधिकारी के कार्यालय में बैठकर शराब पीने के आरोप में विभागीय कार्रवाई अलग से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed